Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: 15 complaints registered during the public interaction session; demand raised for installing a safety railing atop the retaining wall under construction in Chauriya.
{"_id":"6aba867b8793de80b2090b12","slug":"video-rudraprayag-15-complaints-registered-during-the-public-interaction-session-demand-raised-for-installing-a-safety-railing-atop-the-retaining-wall-under-construction-in-chauriya-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: जन संवाद में 15 शिकायतें दर्ज, चौरिया में निर्माणाधीन पुश्ते के ऊपर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: जन संवाद में 15 शिकायतें दर्ज, चौरिया में निर्माणाधीन पुश्ते के ऊपर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की मांग
रुद्रप्रयाग। जिला सभागार में सोमवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों और आमजन ने सड़क, पेयजल, सुरक्षा रेलिंग, गौशाला निर्माण और मुआवजे से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में कुल 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चौरिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज चौरिया में निर्माणाधीन पुश्ते के ऊपर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की। ग्राम पोखरी निवासी राजन कुमार ने रतूड़ा से गथवाड़ू और माली तोक तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने गौशाला निर्माण, मुआवजा, सड़क और पेयजल से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। वहीं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान 117 शिकायतें लंबित मिलीं। सीडीओ ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर पोर्टल पर कार्रवाई की अद्यतन स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।