{"_id":"6aba7082476c25490b071a33","slug":"district-congress-ex-servicemen-cell-president-sits-on-a-protest-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121253-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जिला कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जिला कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष धरने पर बैठे
Mon, 28 Sep 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। अग्निवीर योजना को बंद करने सहित 13 सूत्री मांगों के लिए जिला कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि 13 दिन पूर्व जिलाधिकारी को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा था लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। इस कारण अब उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अग्निवीर योजना को बंद कर पूर्व की भांति सेना में भर्ती व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उन्होंने अग्निवीर योजना बंद करने, जनपद में प्रस्तावित सैनिक स्कूल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, जिला सहकारी बैंक की स्थापना करने, राजकीय डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग का निर्माण कार्य पूरा कराने तथा कॉलेज में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने समेत 13 सूत्री मांगें पूरी करने की मांग की। धरने पर विनोद सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र लाल, भोपाल सिंह समेत अन्य पूर्व सैनिक आदि बैठे। संवाद