{"_id":"6aba6fe7952180eb0003cc9a","slug":"god-bharai-ceremony-held-for-four-pregnant-women-in-sheopuri-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121251-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: स्यूपूरी में चार गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: स्यूपूरी में चार गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
Mon, 28 Sep 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि के स्यूपूरी आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन का मिलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। वहीं व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ 10 बालिकाओं को डायरी वितरित की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खान-पान, नियमित प्रसव पूर्व जांच और संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया गया। एनीमिया से बचाव के लिए आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन करने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी गुसाईं, ग्राम प्रधान बिंदु देवी सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद