{"_id":"6aa157381cb03c96e205a4d7","slug":"video-rishikesh-youth-swept-away-while-bathing-in-the-ganges-search-underway-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: गंगा में नहाते समय बहा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी में गंगा नदी में नहाते समय एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। वह व्यक्ति शिवपुरी स्थित बंजी कंपनी में कार्यरत है। एसडीआरएफ की ओर से गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, बंजी कंपनी में कार्यरत दो कर्मचारी हरीश उनियाल (34) वर्ष पुत्र परमानंद उनियाल, वर्तमान निवासी चौदहबीघा ऋषिकेश, मूल निवासी चाका गजा, नरेंद्रनगर और उनके साथी बलजीत सिंह(40), निवासी आलमबाग, लखनऊ अवकाश पर थे। दोपहर में दोनों दोस्त शिवपुरी चौकी के पास नदी में स्नान करने पहुंचे थे। नदी में नहाने के दौरान अचानक हरीश उनियाल का संतुलन बिगड़ गया। वह गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगा। हरीश को बहता देख उसके साथी बलजीत सिंह शोर मचाया, मामले की सूचना पुलिस को दी। दोपहर लगभग 03:05 बजे सूचना मिलते ही एसडीआरफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सर्च अभियान चलाया। लेकिन हरीश का कहीं पता नहीं चला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।