फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Munikireti filled with the aroma of Pahari cuisine

Rishikesh News: पहाड़ी व्यंजनों की सुगंध से महका मुनिकीरेती

Wed, 09 Sep 2026 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 09 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Munikireti filled with the aroma of Pahari cuisine
मुनिकीरेती स्थित स्वामीनारायण आश्रम में मंगलवार को अपनी धरोहर न्यास के तत्वावधान में दो दिवसीय धरोहर संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की महक और लोक वाद्यों की थाप ने दर्शकों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अहसास कराया। कार्यक्रम में देवभूमि की लुप्त होती परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मधु असवाल ने उड़द की दाल और सोयाबीन से पहाड़ी बड़ी तैयार करने की पारंपरिक विधि साझा की। वाद्य संस्कृति सत्र में चंद्रबदनी के डॉ. सोहनलाल ने तांबे के ढोल, बूढ़ाकेदार के बचन दास ने चांदी के ढोल और बागेश्वर के मोहन दास व विजय सार ने लकड़ी के ढोल की थाप से समां बांधा। वहीं, अल्मोड़ा के सुंदर दास ने हुड़के पर जागर प्रस्तुत कर लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। इस मौके पर ढोल-दमाऊ के निर्माण, वादन तकनीक और सांस्कृतिक महत्व को नई पीढ़ी से साझा करने के साथ ही संस्था की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। आयोजन में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर शंभू पासवान, आरएसएस प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। वहीं अपनी धरोहर न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि हमारी संस्था उत्तराखंड के पारंपरिक ढोल-दमाऊ और संस्कृति से जुड़े विभिन्न लोक तत्वों के संरक्षण व संवर्द्धन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed