{"_id":"6aa06eb6ecadb0712e034b05","slug":"congress-to-launch-agitation-over-dilapidated-roads-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1061806-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बदहाल सड़कों के बारे में कांग्रेस करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बदहाल सड़कों के बारे में कांग्रेस करेगी आंदोलन
Wed, 09 Sep 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
नकरौंदा, गुलरघाटी, कुंवावाला और रायपुर क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवाण शास्त्री ने कहा कि नथानपुर कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नकरौंदा रोड, गुलरघाटी रोड, कुंवावाला रोड, तुनवाला-रायपुर रोड और पीली कोठी-रायपुर रोड पिछले पांच वर्षों से बदहाल स्थिति में हैं। इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने कहा कि नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।उन्होंने नकरौंदा में सीवर लाइन के लिए बनाए गए चैंबरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह बिष्ट, अरुण कुमार पाल, संतोष दीक्षित, सुभाष थापा, अपील यादव, राहुल खरोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन