फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yogacharya Mahesh Semwal honored at the national level

Rishikesh News: योगाचार्य महेश सेमवाल को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

Wed, 09 Sep 2026 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 09 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Yogacharya Mahesh Semwal honored at the national level
योगाचार्य महेश सेमवाल को वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित सहकारिता भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें डॉ. देवनाथ शुक्ला ने सम्मान प्रदान किया। योगाचार्य महेश सेमवाल इससे पहले भी योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जिला और राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। पिछले वर्ष उन्हें योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित योग रत्न सम्मान से भी नवाजा गया था। महेश सेमवाल ने श्री जय राम संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश के योग विज्ञान विभाग से योग एवं संस्कृत में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वह लंबे समय से योग, प्राणायाम, ध्यान और योग आधारित जीवनशैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। विभिन्न योग शिविरों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से वह अब तक 100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुधार की दिशा में मार्गदर्शन दे चुके हैं। योगाचार्य सेमवाल के अनुसार, नियमित योगाभ्यास और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव से लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सहयोग मिल सकता है। वह पीसीओडी/पीसीओएस, थायराइड, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कमर दर्द, तनाव और अवसाद जैसी स्थितियों में योग आधारित अभ्यास एवं जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed