Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दस तस्वीरों में भावुक पल: सीएम योगी की मां को अंतिम विदाई, बेटे के सत्ता में पहुंचने पर भी नहीं बदली थी सादगी

Sat, 21 Nov 2026 10:01 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Nov 2026 10:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और महेंद्र ने मां को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Yogi adityanath mother savitri devi last rites photos emotional moments watch photos
सीएम योगी की मां की अंतिम विदाई की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

एक तरफ बेटे का कद देश की राजनीति में लगातार बढ़ता गया, तो दूसरी तरफ मां सावित्री देवी की दुनिया पंचूर गांव तक ही सिमटी रही। बेटे के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने अपनी जीवनशैली और संस्कारों से समझौता नहीं किया। अब उनकी अंतिम विदाई के भावुक पल और सादगी भरा जीवन लोगों की स्मृतियों में हैं।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मुख्यमंत्री कई बार रूमाल से आंसू पोंछते नजर आए।

करीब 11:40 बजे अंतिम यात्रा चंडी घाट पहुंची। यहां अंतिम संस्कार की धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक नजर आए। घाट पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए साधु-संतों, राजनीतिक हस्तियों और गणमान्य लोगों का पहुंचना जारी रहा। 13 अखाड़ों के आचार्य और श्रीमहंत भी अंतिम विदाई में शामिल हुए।

Trending Videos
Yogi adityanath mother savitri devi last rites photos emotional moments watch photos
सीएम योगी की मां की अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किए जाने के पीछे परिवार की परंपरा भी जुड़ी है। पंचूर गांव के लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार परंपरागत रूप से हरिद्वार में करते हैं। इसी परंपरा के अनुसार सावित्री देवी को भी पैतृक घाट लाया गया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 21 अप्रैल 2020 को हुआ था। कोरोना संक्रमण के दौर में परिस्थितियों के चलते उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के बजाय फूलचट्टी घाट पर किया गया था।

 
Yogi adityanath mother savitri devi last rites photos emotional moments watch photos
मां की अर्थी को कंधा देते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगी आदित्यनाथ की पहचान एक सख्त प्रशासक, अनुशासित नेता और कठोर फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री के रूप में होती है लेकिन उनके व्यक्तित्व के पीछे मां सावित्री देवी के दिए संस्कारों की भी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi adityanath mother savitri devi last rites photos emotional moments watch photos
सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की सत्ता तक बेटे के पहुंचने के बावजूद सावित्री देवी ने कभी अपने जीवन में सत्ता की चमक-दमक को जगह नहीं दी।
 
विज्ञापन
Yogi adityanath mother savitri devi last rites photos emotional moments watch photos
हरिद्वार घाट पर पहुंचे मंत्री और संत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में उन्होंने एक साधारण ग्रामीण महिला की तरह जीवन बिताया। न बेटे के पद का लाभ उठाने की चाह रखी और न ही सरकारी सुविधाओं की अपेक्षा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed