{"_id":"6b02daacbb4a0c67f40b0ba9","slug":"four-friends-visiting-from-jaipur-girl-and-boy-swept-away-in-ganga-sdrf-search-operation-is-underway-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: जयपुर से घूमने आए थे चार दोस्त, गंगा में नहाने के दौरान युवक-युवती बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: जयपुर से घूमने आए थे चार दोस्त, गंगा में नहाने के दौरान युवक-युवती बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
Sun, 22 Nov 2026 05:39 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:39 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर से चार दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। इस दौरान वह गंगा में नहाने गए तो वहां एक युवक और युवती बह गए।
विज्ञापन
गंगा में बहे युवक-युवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान राजस्थान के जयपुर निवासी एक युवक और युवती बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर से चार दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सभी शिवपुरी क्षेत्र स्थित एक कैंप में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे इनमें से एक युवक और युवती गंगा नदी में नहाने के लिए गए। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर उनके साथियों ने उनकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा नदी में सर्च अभियान शुरू किया। हालांकि, अभियान के दौरान दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
गंगा में बहने वालों की पहचान लवेश साटीवाल (26 वर्ष), पुत्र सुरेश साटीवाल, निवासी जयपुर, राजस्थान और चेतना मीणा (27 वर्ष), पुत्री हरिशंकर मीणा, निवासी प्रताप नगर, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। एसडीआरएफ की ओर से दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
