{"_id":"6aff2b84e35690aeb7050fe4","slug":"video-third-hunger-strikers-also-raised-now-former-zila-panchayat-members-come-forward-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीसरे अनशनकारियों को भी उठाया, अब पूर्व जिला पंचायत सदस्य आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीसरे अनशनकारियों को भी उठाया, अब पूर्व जिला पंचायत सदस्य आए आगे
अरविंद कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:31 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। कनार के ग्रामीणों का सड़क के लिए 120 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। अब तक न तो सरकार और ना ही प्रशासन ने उनकी सुनी है। इससे उलट प्रशासन ने बृहस्पतिवार को आमरण अनशन पर बैठे तीसरे अनशनकारी को भी उठा दिया। इसके तुरंत बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य खुशाल सिंह बिष्ट आमरण अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू होने तक वे किसी भी कीमत में पीछे नहीं हटेंगे।
कनार के ग्रामीणों ने सड़क की मांग पर बीते 12 नवंबर को कलक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन शुरू किया था। अब तक प्रशासन ने आमरण अनशन पर बैठे रमेश सिंह परिहार, जगत सिंह और प्रकाश सिंह को जबरन मौके से उठाया है। बीते बुधवार की रात करीब 10 बजे प्रशासन की टीम फिर से अनशन स्थल पर पहुंची और चौथे अनशनकारी प्रकाश सिंह को भी जबरन उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके बाद भी ग्रामीणों का हौसला बरकरार है और पूर्व जिला पंचायत सदस्य खुशाल सिंह ने भूख हड़ताल शुरू की है। समर्थन में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि शासन-प्रशान उनके दुख-दर्द को पूरी तरह भुला चुका है। पूर्व में हुए आंदोलनों के बाद सड़क के सिर्फ झूठे आश्वासन मिले हैं। उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेले में पहुंचे सीएम और केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री की तरफ से इस मामले में उचित निर्णय लेने की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने निराश किया है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस मामले का उचित हल नहीं निकलेगा वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर खड़क सिंह, मनोज सिंह, विक्रम सिंह, गणेश सिंह, जीवन सिंह, जगत सिंह परिहार, रमेश सिंह, पूरन सिंह, गगन, भुप्पी परिहार और भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।