फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Janmashtami celebrations are in full swing across the district; temples are witnessing large crowds for prayers and worship, and tableaux depicting Lord Krishna are being taken out in various places.

VIDEO: जिले में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए रही भीड़, जगह-जगह निकाली भगवान कृष्ण की झांकी

Sat, 05 Sep 2026 10:53 AM IST
Arvind Kumar अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:53 AM IST
Janmashtami celebrations are in full swing across the district; temples are witnessing large crowds for prayers and worship, and tableaux depicting Lord Krishna are being taken out in various places.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। वहीं जगह-जगह नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों के साथ भगवान कृष्ण की झांकी निकली। जयकारों से पूरा जिला गूंज उठा। जन्माष्टमी पर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर स्वांग रचे। जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, कनालीछीना, थल, झूलाघाट सहित अन्य हिस्सों में जन्माष्मी पर्व की धूम रही। सुबह से ही जिला मुख्यालय के घंटाकरण, उल्का देवी, सेरादेवल सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने उपवास रखकर अपने आराध्य भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। घरों में भी भगवान कृष्ण की मूर्ति, पालना सजाया गया। लोगों ने सुबह के समय उन्हें पवित्र स्नान कर नए वस्त्र, मुकुट, बांसुरी अर्पित की। वहीं बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर स्वांग रचा। देर रात लोगों ने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना कर उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाते हुए अपना व्रत तोड़ा। देर रात तक नगर से लेकर गांवों-कस्बों तक भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। --------- गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव शुरू गंगोलीहाट। हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से जन्माष्टमी पर ब्यालपाटा मैदान से स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक भगवान कृष्ण की झांकी निकाली गई। हाट के युवाओं ने कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण किया। झांकी के बाद मैदान में स्कूलीय बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं हॉट कला एवं सांस्कृतिक मंच की तरफ से ब्यालपाटा मैदान में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का भी आगाज हुआ। स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना कालावती पंत, विधायक फकीर राम टम्टा और अध्यक्ष नगर पालिका विमल रावल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण राम, दर्पण कुमार, कृष्ण बोरा, रमेश बोरा, पुष्कर सिंह, दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला: शहर के देवालयों में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का पर्व, रात 12 बजे ढोल-नगाड़ों से गूंज उठे मंदिर

05 Sep 2026

VIDEO: आगरा में आज 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी, बारिश के रेड अलर्ट के बीच डीएम का आदेश

05 Sep 2026

ऐढ़े गांव में जन्माष्टमी पर गूंजे कान्हा के जयकारे, VIDEO

05 Sep 2026

VIDEO: मथुरा में जन्म कन्हाई, घर-घर गूंजे बधाई गीत

05 Sep 2026

सरयू का रौद्र रूप, दर्जनभर गांव जलमग्न, खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर बह रही नदी; VIDEO

05 Sep 2026
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर चार साल से कूड़े का ढेर, मृत पशु फेंके जाने पर भड़के ग्रामीण; VIDEO

05 Sep 2026

मच्छर की अगरबत्ती से लगी आग, गाय की मौत; VIDEO

05 Sep 2026
विज्ञापन

होंडा सिटी कार से 12 लाख का गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

05 Sep 2026

चौथे दिन भी माही व महिमा का नहीं चला पता, VIDEO

05 Sep 2026

जनगणना में ओबीसी विकल्प की मांग को लेकर धरना जारी, VIDEO

05 Sep 2026

पुणे जा रहा था मनीष, चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत; VIDEO

05 Sep 2026

आजमगढ़ की मिट्टी से निकली लेखनी ने मुंबई में जीता फिल्मफेयर;video

05 Sep 2026

पत्नी पर पुत्री की हत्या करने का आरोप, VIDEO

04 Sep 2026

अंबेडकरनगर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

04 Sep 2026

सोनीपत में हटाई गई स्टॉलों को लेकर दुकानदार नाराज, विधायक ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

गोंडा में जन्माष्टमी पर जगमगाया स्वामी नारायण मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

04 Sep 2026

मेरठ: पुलिस लाइन में सजाई झांकी, कलाकारों ने भक्ति गीतों पर किया डांस

04 Sep 2026

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मभूमि में धार्मिक अनुष्ठान शुरू, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

04 Sep 2026

VIDEO: आगरा में पिता ने किया बेटी का कत्ल, फिर खुद ही पहुंच गया थाने

04 Sep 2026

VIDEO: एक गलती और खाते से उड़ गए दो लाख रुपये, क्रेडिट कार्ड शाखा से आया था फोन

04 Sep 2026

VIDEO: बंदूक दिखाकर धमकाया, बच्चे को मारने की धमकी

04 Sep 2026

VIDEO: फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला से वसूली

04 Sep 2026

VIDEO: मंदिर से पीतल के घंटे और कलश चोरी

04 Sep 2026

VIDEO: गिरफ्तारी का कारण न बताने पर रिमांड खारिज, आरोपी को जमानत

04 Sep 2026

VIDEO: फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद खारिज

04 Sep 2026

जन्माष्टमी पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने गाया कृष्ण भजन; VIDEO

04 Sep 2026

हाथरस के लहरा बाईपास पर श्री बांके बिहारी मंदिर में मेला, लगी श्रद्धालुओं की भीड़

04 Sep 2026

खैर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

04 Sep 2026

गुरुग्राम में हैबिटैट सोसाइटी 99A में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह की झलक

04 Sep 2026

मेरठ: गौकशी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

04 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed