{"_id":"6aad772505bd9cbc920e50a5","slug":"aditya-bhatt-tops-the-boys-400-meter-race-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144517-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदित्य भट्ट अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदित्य भट्ट अव्वल
Fri, 18 Sep 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राथमिक और जूनियर वर्ग में 50, 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, योग, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा, विशिष्ट अतिथि बीडीसी रजनी नरियाल ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाकर खेल में अपना मुकाम हासिल कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करनी होगी।
प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदित्य भट्ट प्रथम, सौरभ जोशी द्वितीय और बालिका वर्ग में अंकिता जोशी प्रथम, अमनदीप द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में आयुष सिंह प्रथम, करन बिष्ट द्वितीय और बालिका वर्ग में पूजा महर प्रथम, दिव्या मेहता द्वितीय तृतीय रहे।
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में सोनू सिंह प्रथम, आयुष सिंह बोहरा द्वितीय और पूजा महर प्रथम, साक्षी जोशी द्वितीय रहे। ब्लॉक खेल समन्वयक अमित वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी 25, 26, 27 सितंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मुकेश टम्टा, कविता नेगी, नितिन तड़ागी आदि ने सहयोग किया।