{"_id":"6a930d88fe032bb3c80880d6","slug":"video-horse-racing-was-the-center-of-attraction-at-the-vyas-rishi-fair-in-gunji-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुंजी में व्यास ऋषि मेले में घोड़े की दौड़ रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुंजी में व्यास ऋषि मेले में घोड़े की दौड़ रही आकर्षण का केंद्र
धारचूला (पिथौरागढ़)। 10500 फुट की ऊंचाई में बसे गुंजी में व्यास ऋषि मेले का आयोजन हुआ। व्यास घाटी के चार गांव गुंजी, नाबी, नपल्चू और रांगकांग के ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों के साथ छोलिया नृत्य की झांकी निकाली। मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। मेले में घोड़े की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।
मेले में समिति के पदाधिकारी और गांव के पुजारियों ने रं रितिरिवाज से पवित्र वृक्ष की एक टहनी (दरच्यो) को स्थापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल ने की। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गुंजी बिमला गुंज्याल रहीं। मेले का मुख्य आकर्षन धोड़े की दौड़ रही। घोड़े की दौड़ प्रतियोगिता व्यास मेला समिति एवं 7वीं वाहिनी आईटीबीपी ने संयुक्त रूप से कराई गई। मेले में वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम का संचालन समिति के महसचिव राजेंद्र नबियाल ने किया। इस दौरान नारायण सिंह नपल्च्याल, अशोक सिंह नबियाल, सविता नपलच्याल, छविता नबियाल, अंजू रोंकली, लक्ष्मी गुंज्याल, मंगल सिंह गुंजयाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।