{"_id":"6aa988dc2fb245312e0c1dc8","slug":"75-year-old-man-critically-injured-in-monkey-attack-panic-in-the-area-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-144399-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंदर के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंदर के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, क्षेत्र में दहशत
Tue, 15 Sep 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड पाटी के दूरस्थ क्षेत्र लधियाघाटी क्षेत्र के कुल्यालगांव में बंदर के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में भय का माहौल है।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन रसिला ने बताया कि बुजुर्ग अमन सिंह (75) अपने घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि अमन सिंह घर में अकेले रहते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बंदरों के आतंक के चलते स्कूली बच्चों, कामकाजी महिलाओं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। धारी क्षेत्र में बंदरों के हमले की यह पहली घटना नहीं है।
इससे पूर्व भी बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीण पीयूष टिटगाई, मनीष बिष्ट, भोला सिंह बोहरा, ललित जोशी, शिवराज बोहरा, रमेश और मनोज लोहनी आदि ने घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। साथ ही बंदर के हमले में घायल बुजुर्ग अमन सिंह को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है।