{"_id":"6afb2ee219210aefb30ef40c","slug":"video-congress-workers-stage-demonstration-against-cm-in-munsyari-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुनस्यारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुनस्यारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन
अरविंद कुमार
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:57 PM IST
Link Copied
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर उपजे हालात के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों का आक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुनस्यारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर उन पर मेले के दौरान क्षेत्र के विधायक को अपमानित करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में टैक्सी स्टेंड पर प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर धामी एवं भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। जौलजीबी मेले में इसका उदाहरण सामने आया हे। विधायक की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम में सीएम और प्रशासन ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। जबरन उनका माइक बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के विरोध का निर्णय लिया था। विधायक धामी ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए ऐसा न करने की सलाह दी थी। उन्होंने ऐसा कर लोकतांत्रिक मर्यादा का परिचय दिया। वहीं जब वह अपने क्षेत्र के लोगों का दुख-दर्द साझा करना चाह रहे थे तो सीएम उनकी बातों को सुने बगैर उन्हें अपमानित कर निकल गए। मुख्यमंत्री के इशारे पर ही प्रशासन ने उनका माइक बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम और भाजपा के इस कृत्य का जवाब क्षेत्र की ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता देगी। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, हीरा चिराल, योगेश भाकुनी, सुंदर जोहरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बीना बिष्ट, शंकर धर्मशक्तू, हरी राम, चंद्र गिरी, भुवन पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।