Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A woman from pithoragarh abandoned her two sons and was found with her lover in Noida

महिला ने पति और दो बेटों को छोड़ा: प्रेमी के साथ नोएडा पहुंची, पुलिस ने खोजा; अब कोर्ट के बयान पर टिका फैसला

Mon, 16 Nov 2026 05:27 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Mon, 16 Nov 2026 05:27 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के मड़मानले क्षेत्र की एक महिला का अपने पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा, जिसके बाद वह अपने पति और दो बड़े बेटों को छोड़कर प्रेमी के साथ नोएडा चली गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला को खोज निकाला। 

विज्ञापन
A woman from pithoragarh abandoned her two sons and was found with her lover in Noida
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के मड़मानले क्षेत्र की एक महिला का अपने ही पड़ोसी के साथ प्रेम परवान चढ़ा तो वह अपने पति और दो बड़े बेटों को छोड़कर प्रेमी के साथ नोएडा पहुंच गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला को खोजा। अब वह प्रेमी के साथ रहेगी या परिवार के साथ न्यायालय में उसके बयानों के आधार पर इसका फैसला होगा।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते 30 अक्तूबर को मड़मानले क्षेत्र के एक गांव की महिला बगैर बताए घर से कहीं चले गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पति ने जाजरदेवल थाने में पत्नी की गुमशुदगी की सूचना देकर उसे खोजने की गुहार लगाई। तब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि महिला का लंबे समय से अपने पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौका पाकर वह प्रेमी संग चले गई। पुलिस ने उसकी खोजबीन की तो वह प्रेमी संग गौतमबुद्धनगर, नोएडा, यूपी में मिली।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय महिला के दो बड़े बेटे हैं जो नौकरी करते हैं। वह प्रेमजाल में फंसकर पति, बेटों को छोड़कर प्रेमी के साथ चले गई। अब पुलिस जल्द ही महिला को न्यायालय में पेश करेगी। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि महिला के न्यायालय में बयान के आधार पर ही यह फैसला होगा कि वह अपने घर लौटेगी या प्रेमी के साथ रहेगी। महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेड़ीनाग की तीन बेटियों की मां को भी हुआ प्रेम, हरियाणा में मिली
ऐसा ही मामला बीते दिनों बेड़ीनाग क्षेत्र में भी सामने आया था। तीन बेटियों की मां का इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक युवक के साथ प्रेम परवान चढ़ा। महिला मायके जाने के बहाने अपने पति, तीनों बेटियों को छोड़कर प्रेमी के साथ चले गई। महिला के पिता ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। वह महिला अपने प्रेमी के साथ हरियाणा में मिली। संवाद

त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी सुरागरसी-पतारसी से पिथौरागढ़ पुलिस ने महिला को सकुशल खोजकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed