Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Markets are beginning to take on the colorful hues of Rakhi ahead of Raksha Bandhan; the sparkle of American diamonds is attracting customers.
{"_id":"6a8c6a308e0d2b42020ed9f8","slug":"video-srinagar-markets-are-beginning-to-take-on-the-colorful-hues-of-rakhi-ahead-of-raksha-bandhan-the-sparkle-of-american-diamonds-is-attracting-customers-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: रक्षाबंधन पर राखियों के रंग में रंगने लगे बाजार, अमेरिकन डायमंड की चमक ग्राहकों को कर रही आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: रक्षाबंधन पर राखियों के रंग में रंगने लगे बाजार, अमेरिकन डायमंड की चमक ग्राहकों को कर रही आकर्षित
श्रीनगर। रक्षाबंधन पर श्रीनगर के बाजार राखियों के रंग में रंगने लगे हैं। दुकानों पर कहीं अमेरिकन डायमंड की चमक ग्राहकों को आकर्षित कर रही है तो कहीं चंदन की राखी अपनी सादगी और खूबसूरती से बहनों की पसंद बन रही है। भाई की कलाई इस बार कुछ अलग और खास दिखे, इसी चाह में बहनें अभी से बाजार में नई डिजाइन और वैरायटी खंगाल रही हैं।
शहर के बाजार में राखी विक्रेताओं ने भी रक्षाबंधन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। दुकानों पर अमेरिकन डायमंड, चंदन, स्टोन-नग, लुंबा, भैया-भाभी की जोड़ी और गिफ्ट पैक वाली राखियों की भरमार है। एक से बढ़कर एक डिजाइन के बीच बहनों के लिए पसंद की राखी चुनना भी आसान नहीं है। कोई चमकदार राखी पसंद कर रही है तो कोई पारंपरिक डिजाइन पर अपना दिल हार रही है। खास बात यह है कि इस बार राखी खरीदने पहुंच रहीं बहनें कीमत से ज्यादा डिजाइन, क्वालिटी और भाई की पसंद को तरजीह दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।