{"_id":"6ab26747c70f8b8b3109cbe3","slug":"garbage-is-being-loaded-into-vehicles-at-a-single-location-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1039-126591-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: वाहनों में एक ही जगह भरा जा रहा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: वाहनों में एक ही जगह भरा जा रहा कचरा
Tue, 22 Sep 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नर्सरी रोड, अलकेश्वर घाट और गुरुद्वारा रोड पर दिखे ऐसे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद भी शहर में कूड़ा पृथक्करण की व्यवस्था जमीन पर नहीं उतर पाई है। कूड़ा वाहनों में हर तरह का कचरा एक ही जगह भरा जा रहा है। ऐसे में कूड़ा पृथक्करण के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है।
नगर निगम ने कूड़ा संग्रहण वाहनों में अलग-अलग श्रेणी के कचरे के लिए अलग-अलग चार जगह बनाने की व्यवस्था शुरू की है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगे कर्मचारियों को भी कचरा अलग-अलग एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई वाहनों में अभी पुरानी व्यवस्था से ही कूड़ा उठता दिखाई दे रहा है। नर्सरी रोड, अलकेश्वर घाट मार्ग और गुरुद्वारा रोड पर इन दिनों ऐसे कूड़ा वाहन देखे जा रहे हैं। वहीं मुख्य सफाई निरीक्षक शशि पंवार ने कहा कि ऐसा मामला अभी संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो कूड़ा उठान में लगे वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा। इन दिनों कुछ कूड़ा वाहन खराब हैं। हो सकता है इस कारण कुछ स्थानों पर व्यवस्था प्रभावित हुई होगी।