फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rise in patients with ear fungal infections

Pauri News: कान में फंगल संक्रमण के मरीज बढ़े

Tue, 22 Sep 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 22 Sep 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Rise in patients with ear fungal infections
फोटो
विज्ञापन

रोज पहुंच रहे 20 से 25 मरीज, ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक मामले आए

श्रीनगर। बरसात थमने के बाद अब कान में फंगल संक्रमण से लोग पीड़ित हैं। उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर के ईएनटी विभाग में इन दिनों रोजाना 20 से 25 मरीज कान में फंगल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 15 महिलाएं हैं। खास बात यह है कि अधिकांश मरीज श्रीनगर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों से अस्पताल पहुंच रहे हैं।

फरासू, कलियासौड़, डुंगरीपंथ, सिल्काखाल, खंडाह और बडियारगढ़ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग कान में खुजली, दर्द, कान बंद होना और स्राव की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बरसात के दौरान कान में गया पानी और लंबे समय तक बनी नमी फंगल संक्रमण की प्रमुख वजह बन रही है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दिगपाल दत्त ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में कान के फंगल संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल पहुंच रहे फंगल संक्रमण के मरीजों में महिलाओं की संख्या अधिक है। कान को पानी और नमी से बचाना जरूरी है। नहाते समय कान में पानी जाने से बचाएं। कान में पानी जाने पर नुकीली वस्तु से उसे साफ न करें। बिना चिकित्सकीय सलाह के कान में तेल या दवा न डालें। खुजली, दर्द, स्राव या सुनने में परेशानी होने पर चिकित्सक से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed