{"_id":"6adb93f3d42abdde0c09007f","slug":"video-lakhs-of-rupees-were-paid-without-security-personnel-in-bhimtal-sidcul-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भीमताल सिडकुल में बिना सुरक्षा कर्मियों के कर दिया लाखों का भुगतान, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भीमताल सिडकुल में बिना सुरक्षा कर्मियों के कर दिया लाखों का भुगतान, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश
भीमताल विकास भवन सभागार में शुक्रवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में उद्योग मित्रों ने समस्याओं को प्रमुखता रखा। उद्योग मित्रों ने आरोप लगाते हुए सीडीओ को बताया कि भीमताल सिडकुल में सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं किए गए हैं लेकिन सुरक्षा कर्मियों के नाम पर पांच साल से भुगतान किया जा रहा है। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच करते हुए कार्रवाई करने की बात कहीं है। साथ ही सब्सिडी का लाभ लेकर उद्योग नहीं खोलने और भुगतान नहीं करने वालों को चिन्हित करते हुए नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए। बजूनियाहल्दू-पतलिया से कोटाबाग को वैकल्पिक मार्ग रुप में विकसित करने, भीमताल में खुटानी नाले से सिडकुल क्षेत्र आने वाले मलबे के निस्तारण के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाने की मांग की। उद्योग कारोबारी दीपक शर्मा ने सिडकुल की सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने से पहले नालों को सही कराने की मांग की। भीमताल में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सूर्यागांव-सातताल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य करने, कोटाबाग ब्लॉक में 33 केवीए के नए उप संस्थान के निर्माण के लिए भूमि चयन की मांग, स्वतंत्र औद्योगिक फीडर निर्माण साथ ही भीमताल के आणु नाले के दिशा परिवर्तन की मांग रखी। उद्योग मित्रों ने कहा कि स्मार्ट मीटर के चलते लाखों में बिल आ रहा है इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीडीओ ने अधिकारियों से उद्योग मित्रों की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान उद्योग प्रबंधक पल्लवी गुप्ता, प्रीति सेंगर, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।