फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic on Bhimtal-Chafi-Dhanachuli road closed till November 2

नैनीताल: भीमताल-चाफी-धानाचूली मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

Fri, 23 Oct 2026 10:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 23 Oct 2026 10:46 PM IST
सार

भीमताल-चाफी-धानाचूली मार्ग पर डामरीकरण कार्य के चलते दो नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक यातायात बंद रहेगा। वाहनों को खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Traffic on Bhimtal-Chafi-Dhanachuli road closed till November 2
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के चलते दो नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक यातायात बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने मार्ग बंद रखने की अवधि बढ़ाने की स्वीकृति दी है। इस दौरान वाहनों को खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मोटर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रभारी जिलाधिकारी एवं एडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि राज्यमार्ग संख्या-10 पर चाफी से धारी क्षेत्र के बीच किलोमीटर 23 से 39 तक डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। पूर्व में 20 अक्तूबर तक यातायात बंद रखने की अनुमति दी गई थी लेकिन पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही, त्योहारों के दौरान यातायात दबाव और भारी वाहनों पर प्रतिबंध के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शेष कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए 20 अक्तूबर से दो नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक यातायात बंद रखने की अनुमति दी गई है। इस दौरान वाहन राज्य मार्ग संख्या-64 स्थित खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मार्ग से आवागमन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed