{"_id":"6b05794df48fa7500e0aca88","slug":"video-devotees-take-a-holy-dip-in-the-kosi-river-on-kartik-purnima-15-thousand-pilgrims-throng-garjiya-temple-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगर: कार्तिक पूर्णिमा पर कोसी में लगाई आस्था की डुबकी, गर्जिया मंदिर में उमड़े 15 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर: कार्तिक पूर्णिमा पर कोसी में लगाई आस्था की डुबकी, गर्जिया मंदिर में उमड़े 15 हजार श्रद्धालु
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को प्रसिद्ध मां गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मां गर्जिया के दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर में करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। साथ ही मंदिर के पास बहने वाली कोसी नदी में सुबह से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ निशांत पपनै ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। बताया कि कोसी नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रतिबंधित रखी गई। इसके लिए जल पुलिस की तैनाती की गई। साथ ही मंदिर समिति की ओर से 80 दुकानें लगवाई गई और समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। बताया कि मंदिर में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।