{"_id":"677eb141a384c6b24708f91c","slug":"dowry-death-case-registered-against-in-laws-investigation-started-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-589534-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के पाणीसैंण में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के भाई ने उसके ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिखणीखाल थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।रिखणीखाल थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने बताया कि मृतका के भाई मोहित कुमार भदोला पुत्र शंभू प्रसाद भदोला निवासी ग्राम सिलवाड़ (ढौंटियाल) तहसील लैंसडौन की ओर से तहरीर दी गई है। कहा कि उसकी बहिन विनीता का विवाह दिसंबर, 2023 में पाणीसैंण निवासी पंकज पुत्र हरिश्चंद्र देवरानी के साथ हुआ। पंकज सेना में नायक के पद पर कार्यरत है। आरोप लगाते हुए कहा कि विगत दो जनवरी को साजिशन पंकज विनीता को अपने गांव जेठागांव (पाणीसैंण) लेकर गया। वहां पंकज, उसकी मां दर्शनी देवी, भाई सर्वेश, भाभी संतोषी, दूसरा भाई सुधीर, चाचा दिनेश व चाची संगीता ने उसकी बहिन विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मांग पूरी न होने पर जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति पंकज समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।