{"_id":"6a85b97483a052c5c403a34d","slug":"video-haridwar-expansion-of-bharatiya-vyapar-mandal-alok-chauhan-appointed-district-president-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar: भारतीय व्यापार मंडल का विस्तार, आलोक चौहान बने जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: भारतीय व्यापार मंडल का विस्तार, आलोक चौहान बने जिलाध्यक्ष
भारतीय व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को आर्यनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंगल ने संदीप मेहता को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक चौहान को जिलाध्यक्ष, सुमित अग्रवाल को शहर अध्यक्ष, राजीव चौहान को महामंत्री, संजय मेहता को कोषाध्यक्ष, पवनदीप सिंह को सुभाष नगर अध्यक्ष और अनिल शर्मा को नगर व्यापार मंडल चेयरमैन घोषित किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करना है। नई कार्यकारिणी के गठन से हरिद्वार में संगठन को और मजबूती मिलेगी। व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर प्रभावी पैरवी की जाएगी। नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मेहता ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक चौहान ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। जिले के अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और व्यापारियों के व्यापार विस्तारीकरण को भी नई-नई योजनाओं से क्रियान्वित करने का कार्य किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।