{"_id":"6a86f2ce65988e05fd0d584d","slug":"railway-crossing-near-pathri-to-remain-closed-for-12-hours-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152923-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मरम्मत के चलते 12 घंटे बंद रहेगा पथरी के पास रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मरम्मत के चलते 12 घंटे बंद रहेगा पथरी के पास रेलवे फाटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वैकल्पिक मार्ग से गुजर सकेंगे वाहन, रेलवे ने जारी किया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। पथरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक शनिवार को 12 घंटे के लिए बंद रहेगा। रेलवे की ओर से फाटक की ओवरहॉलिंग (मरम्मत) का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
रेलवे की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया गया कि फाटक संख्या 10/सी किमी संख्या 14/08-10 पर स्थित है। सुरक्षा की दृष्टि से फाटक की नियमित मरम्मत आवश्यक है। इसके चलते 22 अगस्त को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
यातायात के लिए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग के तौर पर फाटक संख्या 9/सी (ऐथल-पथरी के मध्य) और फाटक संख्या 13/सी (इक्कड़ रेलवे स्टेशन) से आवागमन करने की व्यवस्था बताई। रेलवे ने एसएसपी, आरपीएफ, पथरी थाना पुलिस, स्टेशन अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को भी इसकी सूचना दी है। मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।