{"_id":"6764049945438e859b06e566","slug":"video-retired-officers-and-personnel-in-gauchar-itbp-meeting-pension-issue-raised","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौचर आईटीबीपी में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों की बैठक, पेंशन का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौचर आईटीबीपी में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों की बैठक, पेंशन का मुद्दा उठा
आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के परिसर में बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल से सेवानिवृत पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रवार कैंटीन की सुविधा और सेवानिवृत्त तथा सेवारत कर्मियों के लिए पेंशन लागू करने सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। बैठक में सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने कहा कि हमारे पैरामिलिट्री के जवान और अधिकारी देश रक्षा में बलिदान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण संगठन स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने संगठन की एकता पर विशेष बल देते हुए सेवानिवृत्त सैनिकों की पेंशन, कैंटीन, हेल्थ स्कीम, डिस्पेंसरी सेवा आदि के लिए संगठन की ओर से की जा रही पहल की जानकारी साझा की। इस दौरान सभी पैरामिलिट्री फोर्स के लिए पेंशन स्कीम लागू करने की मांग प्रमुखता से की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।