{"_id":"6aedb955b5e14c08fd012aad","slug":"78-villagers-were-tested-in-karnaprayag-karnpryag-news-c-48-kpg1001-127730-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कर्णप्रयाग में 78 ग्रामीणों का परीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कर्णप्रयाग में 78 ग्रामीणों का परीक्षण किया
Fri, 06 Nov 2026 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Nov 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दुग्ध संघ परिसर सिमली में मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत 78 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रम विभाग चमोली ने यह शिविर आयोजित किया। जिला समन्वयक बिटेंद्र सिंह ने बताया कि योजना में श्रम कार्ड धारकों के लिए 44 प्रकार की निशुल्क जांचें होती हैं। इनमें आंख, कान, दांत, फेफड़े, ईसीजी, बीपी और शुगर की जांच शामिल है। ग्रामीणों ने शिविर में दवा न मिलने की शिकायत की। संजय डिमरी और कमलेश डिमरी ने कहा कि इससे योजना कागजों तक सीमित है। बिटेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में निशुल्क परीक्षण का प्रावधान है और बाद में स्वास्थ्य किट दी जाएगी। शिविर में डॉ. रोहित शर्मा, पूनम मैठाणी, दीप शिखा नेगी, ममता रावत, कविता और राहुल कोठियाल सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। संवाद
दुकानों के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन
गौचर। 14 नवंबर से होने वाले औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेला गौचर की तैयारियों को लेकर मेला मैदान में स्टाल और दुकानों को व्यवस्थित करने का काम शुरू हो गया है। मेले में दुकान लगाने के इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर दुकान ले सकते हैं। मेला प्रशासन ने इसके लिए ले आउट तैयार कर साज सज्जा शुरू कर दी है। मेले में इस बार 268 दुकानों और 138 सरकारी व गैर-सरकारी स्टालों के आवंटन की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को बीडीओ शिव सिंह भंडारी ने मेला मैदान का निरीक्षण किया और मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों में जुटे कर्मचारियों को सुझाव देते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। संवाद