{"_id":"6aeaf9642a8a52f78b07fe7c","slug":"video-forest-department-intensifies-night-patrolling-to-get-rid-of-bear-menace-pokhri-chamoli-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग की रात्रि गश्त तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग की रात्रि गश्त तेज
चंद्रशिला पट्टी के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू के बढ़ते आतंक और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग हरकत में आ गया है। हिंसक भालू को पकड़ने के लिए केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम लगातार दो दिनों से प्रभावित क्षेत्रों में रातभर गश्त कर रही है। भालू को रेस्क्यू कर ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।विकासखंड पोखरी के चंद्रशिला पट्टी के गांवों में भालू लगातार रात के समय गौशालाओं को तोड़कर मवेशियों को मार रहा है। इससे ग्रामीणों और पशुपालकों में भय के साथ ही वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर के उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह तथा नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं वन कर्मियों की अलग-अलग टीमों के साथ रातभर भालू प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। विभाग की टीमें भालू की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी हैं।उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह और वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं ने बताया कि भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा ट्रैंक्यूलाइज करने की उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद किमोठा ग्राम पंचायत और तोंणजी के बीच पिंजरा लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भालू को रेस्क्यू कर ट्रैंक्यूलाइज किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को भालू के आतंक से निजात मिल सकेगी।वन अधिकारियों ने बताया कि भालू प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें दिन-रात मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। भालू को पकड़ने के लिए लगातार निगरानी और गश्त जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।