Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Educational institutions deliver impressive performances at the Lohajang Fair; Congress leader Sandeep Kumar Arya inaugurates the event
{"_id":"6b05745d8c2f6af48e004f3b","slug":"video-educational-institutions-deliver-impressive-performances-at-the-lohajang-fair-congress-leader-sandeep-kumar-arya-inaugurates-the-event-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहाजंग मेला में शिक्षण संस्थाओं की शानदार प्रस्तुति, कांग्रेस नेता संदीप कुमार आर्य ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाजंग मेला में शिक्षण संस्थाओं की शानदार प्रस्तुति, कांग्रेस नेता संदीप कुमार आर्य ने किया शुभारंभ
देवाल। पर्यटन नगरी लोहाजंग में पूर्व विधायक स्व शेरसिंह दानू की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं औधोगिक पर्यटन व विकास मेला के दूसरे दिन शिक्षण संस्थाओं व ममंद ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन इंटर कॉलेज मुंदोली, जूहा वांक, यूजीबीएस लोहाजंग व क्षेत्र की विभिन्न ममंद के द्धारा प्रस्तुत खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ा--, नंदा तेरी जात --, ऊंचि डांड्यू तुम नी जावा---, बेडू पाको बारा मासा--, घुघती ना बासा---, सुन रे दिदा त्वेकु-- लोकगीत व लोकनृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अनंत नंदा फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित साइकिल रैली में सचिन व लोकगीत लाेकनृत्य प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज मुंदोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मेले के दूसरे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कर कांग्रेस के वरिष्ट नेता संदीप कुमार आर्य ने कहा कि संस्कृति, लोक कला और पारंपरिक मेले हमारी ताकत हैं। मेले केवल मनाेरंजन का माध्यम नहीं नही होते है, बल्कि ये पुरानी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का जरिया है। मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने कहा कि 11 साल से कमेटी इस मेले का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से पूर्व विधायक स्व शेर सिंह दानू के गांव पिनाऊं में सड़क बनाने की मांग की। बांक गांव की किसान पुष्पा देवी से लोगों ने स्थानीय उत्पाद की खूब खरीदारी की। शिक्षण संस्थाओं की बीच आयोजित लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज मुदोली प्रथम, जूहा बांक द्धित्तीय व यूजीवीएस लोहाजंग तृतीय रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।