{"_id":"6ab5468bac5dff3bbd0f08dc","slug":"video-uproar-at-zila-panchayat-meeting-over-budget-allocation-members-stage-a-boycott-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बजट आवंटन को लेकर जिला पंचायत बैठक में हंगामा, सदस्यों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बजट आवंटन को लेकर जिला पंचायत बैठक में हंगामा, सदस्यों ने किया बहिष्कार
अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:19 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा। धारानौला स्थित जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि में उपेक्षा और बजट के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आवंटित राशि सार्वजनिक करने की मांग की। नाराज सदस्यों ने सदन का बहिष्कार भी किया।
जानकारी के अनुसार जिला पंचायत का कुल बजट करीब 24 करोड़ रुपये है। इसमें 25 प्रतिशत धनराशि जिला पंचायत अध्यक्ष के विवेकाधीन है, जबकि करीब साढ़े छह करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन आदि पर खर्च होते हैं। शेष धनराशि 44 जिला पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए आवंटित की जानी थी। पूर्व में प्रत्येक जिला पंचायत क्षेत्र को 28 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। इसी को लेकर सदस्यों ने सवाल उठाए और कुछ देर तक हंगामा हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गेड़ा ने सदस्यों को शांत कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट पर चर्चा के साथ सदस्यों के क्षेत्रों की ऑनलाइन बजट सूची उपलब्ध कराने की बात कही। विरोध जारी रहने पर अध्यक्ष ने बैठक स्थगित कर दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामशरण शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार समेत विभागीय अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बाइट- हेमा गेड़ा अध्यक्ष जिला पंचायत अल्मोड
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।