{"_id":"6ad896e50ff7c94581016f5f","slug":"video-thrilling-display-by-sarang-helicopters-in-the-skies-over-namo-ghat-crowds-gather-to-watch-rehearsal-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नमो घाट के आसमान में सारंग हेलीकॉप्टर का रोमांचक प्रदर्शन, रिहर्सल देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमो घाट के आसमान में सारंग हेलीकॉप्टर का रोमांचक प्रदर्शन, रिहर्सल देखने उमड़ी भीड़
वाराणसी में प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर बुधवार को नमो घाट के आसमान में भारतीय वायुसेना ने विशेष रिहर्सल की। इस दौरान वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर ने शानदार एरोबैटिक प्रदर्शन कर अपने अद्भुत कौशल और हवाई करतबों से लोगों को रोमांचित कर दिया। आसमान में हेलीकॉप्टरों के मनमोहक गठन और हैरतअंगेज करतबों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
रिहर्सल देखने के लिए नमो घाट पर बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं और सेना के जवानों के परिजन पहुंचे। आसमान में सारंग हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन को देखकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। कई लोगों ने इस रोमांचक नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। प्रस्तावित एयर शो से पहले हुई इस रिहर्सल ने आयोजन को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।