{"_id":"6aab72a4c4415baad70aab41","slug":"video-pm-modi-birthday-76-young-brahmacharis-performed-ritualistic-bathing-of-mother-ganga-with-milk-in-kashi-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बटुकों के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन भी किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया। उपस्थित लोग अपने हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लिए हुए थे। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यह दुग्धाभिषेक और प्रार्थना की गई। उन्होंने काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं में मां गंगा के विशेष स्थान पर जोर दिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मां गंगा की आराधना करना काशी की आस्था और परंपरा से जुड़ा भाव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।