Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बड़ा हादसा: ऑटो पर पलटा राखड़ से भरा ट्रक, बचाव के बीच फटा सीएनजी सिलिंडर; तीन की मौत, तीन घायल

Sat, 28 Nov 2026 11:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नरायनपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, नरायनपुर। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 11:28 PM IST
सार

मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र में सिकिया मोड़ के पास शनिवार रात राखड़ लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत तीन घायल हो गए। बचाव के दौरान ऑटो का सीएनजी सिलिंडर फटने से अफरातफरी मच गई। जेसीबी की मदद से दबे लोगों को निकाला गया। पुलिस मृतकों की पहचान करा रही है।

विज्ञापन
mirzapur sikia mod truck overturns auto cng cylinder blast three dead
ऑटो पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ के पास शनिवार की रात आठ बजे सवारी उतार रही ऑटो पर सोनभद्र से आ रहा तेज रफ्तार राखड़ लदा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने पर बचाव के लोग पहुंचे तो घायलों को निकलते समय ऑटो में सीएनजी सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से ट्रक को हटाकर ऑटो सवार लोगों को निकला गया। इसमें तीन घायलों को निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिनके शव की शिनाख्त की जा रही है।



Trending Videos
mirzapur sikia mod truck overturns auto cng cylinder blast three dead
ऑटो पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

एक सवारी को उतारने के दौरान हुआ हादसा
ऑटो चालक पांच सवारियों को लेकर अदलहाट से नारायणपुर की ओर जा रहा था। ऑटो सिकिया अंधा मोड़ के पास रुक कर एक सवारी को उतारने लगी। तभी पीछे से सोनभद्र से आ रहा राखड़ लगा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ट्रक पलटने पर घटना को देख आस-पास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। एक घायल को बाहर निकाला तभी ऑटो का सीएनजी सिलेंडर फट गया। जिससे धुआं-धुआं हो गया। लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर अदलहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एक शव को बाहर निकाला गया। तीन जेसीबी बुलाकर ट्रक हटाकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। 

mirzapur sikia mod truck overturns auto cng cylinder blast three dead
मौके पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे
सूचना पर एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा व सीओ चुनार गायत्री यादव भी मौके पर पहुंची। ट्रक हटाकर दो अन्य घायलों को निकाल गया। तीन घायलों ऑटो चालक बाबू सोनकर (22) पुत्र लक्ष्मण सोनकर निवासी कोदोपुर चुंगी रामनगर वाराणसी, चुलबुल (14) पुत्री मोहम्मद अकरम निवासी फरीदपुर थाना अदलहाट, सहादत(18) पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी फरीदपुर थाना अदलहाट को उपचार के लिए जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां से तीनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। चुलबुल व सहादत मूल रूप से जौनपुर के हैं। अदलहाट में रहते हैं। ट्रक को सीधा किया गया तो दो अन्य शव मिले। ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस सभी की शिनाख्त में जुटी है। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मार्ग वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग भी जाम हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mirzapur sikia mod truck overturns auto cng cylinder blast three dead
रेस्क्यू में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
टॉर्च जलाकर बचाव में जुटे थे लोग
हादसे के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सुजीत सिंह ने बताया मौके पर मोबाइल जलवाकर बचाने का कार्य किया जा रहा था। तभी सीएनजी आटो का सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गया। 
 
विज्ञापन
mirzapur sikia mod truck overturns auto cng cylinder blast three dead
रेस्क्यू में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

मकान बचाने के चलते बने अंधा मोड़ से हो रहा हादसा
ग्रामीणों ने बताया सिकिया मोड़ पर आए दिन वाहन अंधा मोड़ होने के चलते पलटता रहता है। यह स्थान एक्सीडेंटल जोन के नाम से मशहूर हो गया है। नरायनपुर से शक्तिनगर फोर लेन मार्ग निर्माण के दौरान एक व्यक्ति जिसको मुआवजा भी दिया जा चुका था। उसके मकान को बचाने के लिए अंधा मोड़ बना दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed