{"_id":"6ae5d3f10111628f5e03abb3","slug":"video-ambrish-stated-high-level-inquiry-conducted-functioning-of-the-homeopathic-department-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉ. अम्बरीष बोले- होम्योपैथिक विभाग की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अम्बरीष बोले- होम्योपैथिक विभाग की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच हो
दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अम्बरीष कुमार राय ने जिला होम्योपैथिक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शासन से उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने निजी चिकित्सकों, राजकीय चिकित्सकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों को चिंताजनक बताया।
डॉ. राय ने आरोप लगाया कि निजी होम्योपैथिक चिकित्सकों के क्लीनिक के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर धन की मांग किए जाने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि यदि शासन के नियमानुसार ये प्रक्रियाएं निःशुल्क हैं तो किसी भी प्रकार की धनराशि मांगना स्वीकार्य नहीं है। शिकायतों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के प्रभार में कार्यरत डॉ. प्रतिमा सिंह के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने किसी फाइल के लंबित नहीं होने की बात कही थी। डॉ. राय ने कहा कि विभागीय रिकॉर्ड के आधार पर लंबित आवेदनों की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक होनी चाहिए।
उन्होंने निजी चिकित्सकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने तथा सेवानिवृत्त चिकित्सकों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी पद अधिकार जताने के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा और जवाबदेही के लिए होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।