{"_id":"6ae61624cfcfe90b3c0ba88c","slug":"dead-body-of-youth-who-drowned-in-ganga-found-on-third-day-in-ghazipur-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के सामने गंगा में समा गया बेटा: अब जा रहा हूं... कहकर नदी में उतरा था, तीन दिन बाद मिला शव; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के सामने गंगा में समा गया बेटा: अब जा रहा हूं... कहकर नदी में उतरा था, तीन दिन बाद मिला शव; मची चीख-पुकार
Sat, 31 Oct 2026 09:54 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:54 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में गंगा में डूबे शख्स का शव तीसरे दिन शनिवार को मिला। शव घटना स्थल से 100 दूर मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर शहर कोतवाली के श्मशान घाट पर बीते 29 अक्तूबर को गंगा में डूबे युवक का शव तीसरे दिन शनिवार को वीर अब्दुल हमीद सेतु के नीचे उतराया मिला। शव घटना स्थल से 100 मीटर दूरी से मिला। इधर, जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के सदस्य गंगा घाट पर पहुंचकर रोने- बिलखने लगे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अकलपुरा रजदेपुर देहाती निवासी राजू कुशवाहा उर्फ शेखर (35) पड़ोसी के निधन पर श्मशान घाट आया हुआ था। घाट पर पहुंचने के बाद वह खड़ा था। तभी अचानक अपने पिता से यह कहते हुए गंगा नदी की ओर दौड़ पड़ा कि अब जा रहा हूं। इससे पहले कि पिता और वहां मौजूद लोग उसे रोक पाते, वह नदी में उतर गया। पिता और अन्य लोग उसे आवाज लगाते रहे, लेकिन तब तक वह गहरे में उतर चुका था। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगाई, लेकिन देखते ही देखते वह गंगा में डूब गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से तलाश कराई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना के तीसरे दिन सुबह 6 बजे श्मशान घाट से करीब 100 मीटर दूर वीर अब्दुल हमीद सेतु के नीचे गंगा स्नान करने गए लोगों ने राजू कुशवाहा के उतराया शव देखा, जिसके बाद शव को खींच कर बाहर किनारे पर लाए और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
राजू परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसके छोटे भाई का नाम दिनेश कुशवाहा है। राजू टोटो पर आइसक्रीम और मोमोज बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था, जबकि उसके पिता काशी कुशवाहा सब्जी बेचते हैं। शव देख पत्नी रंजना कुशवाहा, बेटी आकांक्षा, अंशिका, छोटा बेटा अंश और मां राधिका देवी सहित परिजन रोने- बिलखने लगे। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।