{"_id":"6a5df855b473a2fbbb08b9c4","slug":"video-video-yavaka-ka-natha-ma-dabkara-hataya-ka-aarapa-paratharashana-kara-maga-isafa-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवक को नदी में डुबोकर हत्या का आरोप, प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवक को नदी में डुबोकर हत्या का आरोप, प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ
युवक को धोखे से बुलाकर नदी में डुबोकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने सीताकुंड धाम के सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
निजामपट्टी निवासी राधा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उनके भाई राजू को गांव के ही पंकज निषाद और परसू घर से बुलाकर ले गए थे। सुबह 11:30 बजे राजू ने किसी अन्य साथी के मोबाइल से अपनी बहन को फोन कर बताया कि वह पंकज के साथ नदी के किनारे मौजूद है।
शाम 6 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि राजू का शव नदी किनारे मछुआरों को मिला है। पीड़िता का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले ही पंकज के मित्र परसू और उसके छोटे भाई ने परिजनों के सामने राजू को जान से मारने की धमकी दी थी।
परिजनों का कहना है कि पुलिस आरक्षी पवन कुमार के साथ सीताकुंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में तीन व्यक्ति राजू को नदी में डुबोकर मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने यह वीडियो फुटेज क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर को भी दिखाया है। पीड़िता राधा ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।