{"_id":"6ae30a48a94f259e850297b6","slug":"video-scorpio-windshield-was-broken-in-sultanpur-vip-leaders-alleged-firing-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में स्कार्पियो का शीशा टूटा, वीआईपी के नेताओं ने फायरिंग का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में स्कार्पियो का शीशा टूटा, वीआईपी के नेताओं ने फायरिंग का लगाया आरोप
सुल्तानपुर में पांचोपीरन स्थित नवीन फल मंडी के पास गुरुवार सुबह विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेताओं की स्कार्पियो का शीशा संदिग्ध परिस्थितियों में टूट गया। गाड़ी में सवार नेताओं ने फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस की शुरुआती जांच में सड़क से गिट्टी उछलकर शीशे से टकराने की आशंका जताई गई है। घटना में गाड़ी सवार चारों नेता सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, वीआईपी के प्रदेश सचिव एवं जिले के प्रभारी संजय पासवान, जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद समेत चार नेता बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कार्पियो से लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टाटियानगर की ओर से जाते समय उनकी गाड़ी पांचोपीरन स्थित नवीन मंडी के पास पहुंची, तभी स्कार्पियो का पीछे की ओर दाहिनी तरफ का शीशा टूट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
पार्टी जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद ने आरोप लगाया कि गाड़ी पर फायरिंग की गई, जिससे शीशा टूट गया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान गाड़ी में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।
वहीं, केएनआई चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने फायरिंग की बात को गलत बताया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में फायरिंग का कोई तथ्य सामने नहीं आया है। मामले में तहरीर ली जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।