{"_id":"69c6a0774c2a84045503bf45","slug":"video-on-navami-70000-devotees-bowed-their-heads-at-kundvasini-dham-30000-at-jwalamukhi-temple-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवमी पर कुंडवासिनी धाम में 70, ज्वालामुखी मंदिर में 30 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी पर कुंडवासिनी धाम में 70, ज्वालामुखी मंदिर में 30 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश; VIDEO
वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। दर्शन-पूजन के साथ भक्तों ने हवन कर नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन किया। कन्या पूजन कर मां को विदाई दी और सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन हुआ। कुंडवासिनी धाम में 70 हजार तो शक्तिनगर में मां ज्वालामुखी के दर्शन के लिए करीब 30 हजार लोग पहुंचे।
रॉबर्ट्सगंज नगर के दंडईत बाबा मंदिर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, मेन चौक स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर, मेन मार्केट स्थित आदि शक्ति दुर्गा मंदिर, आंबेडकर नगर स्थित कड़े माता शीतला धाम, सातो मईया शीतला मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। वहीं चोपन ब्लॉक के कुड़ारी स्थित माता कुंडवासिनी धाम में नवमी पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मुख्य पुजारी अभिमन्यु गिरि के मुताबिक करीब 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे। पुजारी अभिमन्यु गिरि, विक्रमा गिरि, अरविंद गिरि, जयविंद गिरि ने भोर में चार बजे मां कुंडवासिनी के विग्रह का फूल, माला, वस्त्र, आभूषण से भव्य शृंगार किया। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इसके बाद दर्शन पूजन के लिए देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के करीब 20 गांवों के आदिवासी समुदाय के लोग समूह में जवारी, हाथ में खप्पर और त्रिशूल से जिह्वा का छेदन कर हबुआते हुए मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन और मांगलिक समारोह प्रमुख रहे। मंदिर परिसर में रामायण पाठ, दुर्गा सप्तशती और भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। मंदिर की सजावट और प्रसाद वितरण में शिवद्वार मंदिर के पुजारी अजय गिरि, मोहन जायसवाल, गंगेश्वर तिवारी, हनुमान जायसवाल, नीरज मोदनवाल, धीरज सिंह, धर्मवीर चौबे, बृजेश चौबे आदि ने योगदान दिया। शक्तिनगर के ज्वालामुखी देवी मंदिर में भी अंतिम दिन हुजूम उमड़ा रहा। प्राधिकृत पुजारी हेमंत मिश्र के मुताबिक करीब 30 हजार लोगों ने नवमी पर दर्शन किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।