Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maximum temperature dropped by 1.2 degrees in four days; it has become colder in the mornings and evenings.

Sonebhadra News: चार दिन में 1.2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Wed, 11 Nov 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature dropped by 1.2 degrees in four days; it has become colder in the mornings and evenings.
रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में धान की कटाई के बाद एकत्र करते श्रमिक। संवाद
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। तापमान में गिरावट से सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार, जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते रविवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 28.0 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान फिर गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगातार हो रहे बदलाव के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed