Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worshipped the pen and inkpot and sought blessings from Lord Chitragupta

Sonebhadra News: कलम-दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से मांगा आशीर्वाद

Wed, 11 Nov 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Worshipped the pen and inkpot and sought blessings from Lord Chitragupta
रॉबर्ट्सगंज नगर में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में कायस्थ समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, दिवाकर, प्रभाकर, साधना, विनीता, लक्ष्मी, शुभम, कुशांक, समर्थ और नीतीशा सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा की जिला इकाई की ओर से विकास नगर स्थित कैंप कार्यालय में भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कलम-दवात की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त की महिमा और उत्पत्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति ब्रह्मा जी की काया से हुई थी। उन्हें धर्मराज यमराज का सहयोगी माना जाता है, जो मनुष्यों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। कायस्थ समाज में बुद्धि, विद्या और लेखन का विशेष महत्व है। इसी परंपरा के तहत यम द्वितीया पर कलम और दवात का पूजन किया जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर महासभा के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, परमहंस आश्रम के संत स्वामी मुद्रानंद सरस्वती, जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री चित्रांश विशाल श्रीवास्तव, जिला सचिव अभिषेक सिन्हा, गिरीश लहरी, राजेश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, इंजीनियर आकाश श्रीवास्तव, सृजन, नमन, श्रेष्ठ, यथार्थ, कुणाल, लव, नौ और मंगला यादव सहित महिला मंडल की नीलम श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, बबीता श्रीवास्तव, बीना श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव और प्रियांशी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed