{"_id":"6a5c833b22e2da9e9701a953","slug":"video-video-satapara-pahaca-kagarasa-parathasha-athhayakashha-ajaya-raya-rama-mathara-oura-epatasa-parakaranae-para-sarakara-para-sathha-nashana-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीतापुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राम मंदिर और एपीटीसी प्रकरण पर सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीतापुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राम मंदिर और एपीटीसी प्रकरण पर सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को सीतापुर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस महंगाई, भ्रष्टाचार, राम मंदिर, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे जनसरोकार के मुद्दों पर लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
राम मंदिर के मुद्दे पर अजय राय ने कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़े विवादों और अनियमितताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की भावनाओं के नाम पर राजनीति की गई है।
सीतापुर एपीटीसी में आईपीएस अधिकारी के फॉलोअर रहे शैलेंद्र पाल की कथित पुलिस प्रताड़ना से विषाक्त पदार्थ खाने के बाद हुई मौत को अजय राय ने हत्या करार दिया। उन्होंने मांग की कि संबंधित आईपीएस अधिकारी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
वहीं "एक देश, एक चुनाव" के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का राजनीतिक एजेंडा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पंचायत और निकाय चुनावों में देरी की तथा अब "एक देश, एक चुनाव" का राग अलाप रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।