{"_id":"6b012e6b821dbdea310e92c3","slug":"video-iba-khan-has-enhanced-prestige-of-khairabad-by-being-selected-as-scientist-in-isro-in-sitapur-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयनित होकर ईबा खान ने बढ़ाया खैराबाद का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयनित होकर ईबा खान ने बढ़ाया खैराबाद का मान
सीतापुर में प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर खैराबाद की बेटी ईबा खान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज की वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट टॉपर रहीं ईबा खान ने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) द्वारा आयोजित चयन परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर वैज्ञानिक के रूप में चयनित होकर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि पर स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैयद फुरकान वहीद हाशमी ने ईबा खान को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ईबा के भाई अली वारिस खान को भी सम्मानित किया गया, जो वर्तमान में कानपुर में रेलवे विभाग में डीआरएम के समकक्ष पद पर कार्यरत हैं। साथ ही ईबा के माता-पिता डॉ. मेराज खान का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह में खैराबाद के करीब 200 गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर ईबा खान और उनके भाई की उपलब्धियों की सराहना की। लोगों ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के संस्कार, मार्गदर्शन और शिक्षा को देते हुए परिवार को बधाई दी। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि सैयद फुरकान वहीद हाशमी ने अपने संबोधन में ईबा खान की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में खैराबाद की पहचान ईबा खान के नाम से भी होगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं कॉलेज प्रबंधक सैय्यद आमिर रिजवी ने ईबा खान को बधाई देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने ईबा की सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अमीकरण, शिक्षक निलय मिश्र, शिक्षिका सना रिजवी, बीके श्रीवास्तव, अशोक प्रजापति सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।