{"_id":"6b0122a43b0cda7df309bf9b","slug":"video-history-sheeter-carrying-reward-of-25000-rupees-was-arrested-in-police-encounter-in-sitapur-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और बाइक बरामद
सीतापुर के सिधौली थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी ओमकार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमकार पुत्र छुटकन्ने निवासी कुम्हारनपुरवा, थाना बिसवां, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। आरोपी थाना सिधौली में दर्ज चोरी और नकबजनी के दो मुकदमों में वांछित चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, थाना सिधौली और एसओजी की संयुक्त टीम ने कोनी घाट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ओमकार शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, सेंधमारी, मारपीट, महिला संबंधी अपराध और अवैध शस्त्र रखने सहित विभिन्न धाराओं में करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास सीतापुर, लखनऊ और बाराबंकी जनपदों के विभिन्न थानों से जुड़ा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।