{"_id":"689c5b347389e5abac0bdb7d","slug":"video-well-was-renovated-in-shahjahanpur-in-the-presence-of-a-heavy-police-force-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ कुएं का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ कुएं का नवीनीकरण
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव कटिया कम्मू में पुलिस की मौजूदगी में कुएं का नवीनीकरण कराया गया। तनाव की स्थिति बनने पर रोजा थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर सहमति ली गई थी। इस बीच भारी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। गांव में कब्रिस्तान, धार्मिक स्थल और हिन्दुओं के वैवाहिक कार्यक्रम में पूजा पाठ का केंद्र पौराणिक कुआं आसपास ही है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1962 में ये तीनों कागजों में दर्ज की गई थीं। दशकों से यहां पर हिंदू और मुस्लिम अपने कार्य निपटाते आ रहे हैं। लगभग 15 वर्ष पूर्व इसकी चहारदीवारी कराई गई। इसससे तीनों स्थान एक ही चहारदीवारी के अंदर आ गए। कुएं के नवीनीकरण को लेकर मंगलवार को दोनों समुदाय के बीच रोजा थाने में बैठक हुई थीं। दोनों की सहमति से प्रशासन ने कुएं का नवीनीकरण करा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।