फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crores spent, yet the wait continues... Multilevel parking ready for three years remains non-operational.

Shahjahanpur News: करोड़ों खर्च, फिर भी इंतजार... तीन साल से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन नहीं

Fri, 25 Sep 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Crores spent, yet the wait continues... Multilevel parking ready for three years remains non-operational.
हनुमत धाम में बनी पार्किंग। संवाद
शाहजहांपुर। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नगर निगम की योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कहीं निर्माण पूरा होने के तीन साल बाद भी योजना शुरू नहीं हुई तो कहीं तैयार सड़क हस्तांतरण की प्रक्रिया में अटकी है।
विज्ञापन

हनुमतधाम की 5.669 करोड़ रुपये की बहुमंजिला पार्किंग वर्ष 2024 की शुरुआत में बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सकी है। वहीं 13.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी सुभाषनगर स्मार्ट रोड दो साल बाद भी नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हुई और सड़क व फुटपाथ खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

--
नगर निगम खुद पार्किंग संचालन करने की तैयारी में
हनुमतधाम के पास बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण सीएंडडीएस उप्र जल निगम ने कराया था। वर्ष 2024 की शुरुआत में निर्माण पूरा होने के बाद इसे नगर निगम को सौंप दिया गया। बेसमेंट के ग्राउंड फ्लोर में कार पार्किंग में लगभग 38 वाहन खड़े करने का स्थान है। प्रथम तल पर रेस्टारेंट के लिए हाल का निर्माण किया गया है। पार्किंग के संचालन के लिए कई बार निविदा प्रक्रिया की गई, लेकिन टेंडर नहीं हो सका। अब नगर निगम खुद इसका संचालन करने की तैयारी कर रहा है। पार्किंग बनने का उद्देश्य क्षेत्र में जाम की समस्या कम करना था, लेकिन अब तक इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाया है। हनुमतधाम के पास दिनभर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
स्मार्ट रोड बनी, लेकिन हस्तांतरण नहीं
सुभाषनगर से रिंग रोड होते हुए नगरिया मोड़ तक करीब एक किलोमीटर लंबी स्मार्ट रोड का निर्माण 13.50 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी ने कराया। वर्ष 2024 में निर्माण पूरा होने के बाद भी सड़क नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हुई है। देखरेख के अभाव में सड़क और फुटपाथ कई जगह खराब होने लगे हैं। सड़क किनारे फुटपाथ पर लगाई गईं कुर्सियां भी टूटने लगी हैं। शाम ढलते ही यहां पर अराजकतत्व भी घूमने लगते हैं।
--
ग्रीन रोड का सुंदरीकरण बाकी
सीएम ग्रिड योजना के तहत शहीद अहमद उल्ला शाह की मजार से तेल टंकी तक करीब 400 मीटर लंबी ग्रीन रोड का निर्माण करीब छह करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन सुंदरीकरण का काम बाकी है। साथ ही आईआईटी कानपुर की थर्ड पार्टी जांच होनी है। इसके बाद हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

--
हनुमतधाम पार्किंग के लिए कई बार निविदा प्रक्रिया में टेंडर नहीं हो पाया। अब नगर निगम इसे खुद चलाने की तैयारी कर रहा है। सुभाषनगर स्मार्ट रोड हस्तांतरित करने के लिए पीडब्ल्यूडी को नोटिस दिया जा चुका है। ग्रीन रोड का आईआईटी कानपुर से अंतिम निरीक्षण होना बाकी है। इसके बाद हस्तांतरण की प्रक्रिया होगी।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

हनुमत धाम में बनी पार्किंग। संवाद

हनुमत धाम में बनी पार्किंग। संवाद

हनुमत धाम में बनी पार्किंग। संवाद

हनुमत धाम में बनी पार्किंग। संवाद

हनुमत धाम में बनी पार्किंग। संवाद

हनुमत धाम में बनी पार्किंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed