{"_id":"6a86e1554d668810c40dce8d","slug":"video-long-traffic-jam-on-jail-road-in-shahjahanpur-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: स्कूलों की छुट्टी के बाद जेल रोड पर लगा लंबा जाम, परेशान हुए बच्चे और वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: स्कूलों की छुट्टी के बाद जेल रोड पर लगा लंबा जाम, परेशान हुए बच्चे और वाहन चालक
Mukesh Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:43 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जेल रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे राहगीर परेशान नजर आए। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में स्कूली वाहन, निजी वाहन और दोपहिया वाहन सड़क पर आ गए। इससे जेल रोड पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। करीब एक बजे से दो बजे तक सड़क पर वाहन रेंगते रहे।
जेल रोड पर लगे जाम का असर आसपास के लिंक मार्गों पर भी पड़ा। मुख्य सड़क पर वाहनों की कतार लगने के कारण लोग वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास करने लगे, जिससे लिंक मार्ग भी जाम की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर यातायात कर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि वाहनों की अधिक संख्या के कारण यातायात कर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।