{"_id":"6a79a5e24fb1e185f30108ad","slug":"video-birth-anniversary-of-pandit-shriram-vajpayee-the-father-of-the-bharat-scouts-and-guides-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: भारत स्काउट-गाइड के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी की जयंती कल, रोटी गोदाम में होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: भारत स्काउट-गाइड के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी की जयंती कल, रोटी गोदाम में होगा कार्यक्रम
भारत में स्काउट-गाइड आंदोलन के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी की जयंती 11 अगस्त को रोटी गोदाम स्थित जिला स्काउट-गाइड परिसर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें उनके पुत्र व पुत्रवधू ऑस्ट्रेलिया से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। आयोजन को लेकर रोटी गोदाम परिसर में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 11 अगस्त 1980 को शाहजहांपुर में जन्मे पंडित श्रीराम वाजपेयी की यहां रोटी गोदाम स्कूल परिसर में मूर्ति लगी है। हर वर्ष उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। पहली बार उनके परिवार का कोई सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कराने के साथ ही दुरुस्त कराया गया है। इसके अलावा स्काउट गाइड के वालंटियर भी कार्यक्रम की तैयारियों में लगाए गए हैं। स्काउट-गाइड की सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त प्रीति ने बरेली से आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।