{"_id":"6b0a9069f0bc0c9fd303c98b","slug":"video-ensure-that-the-names-of-eligible-voters-are-included-in-the-electoral-roll-adm-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना सुनिश्चित करें: एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना सुनिश्चित करें: एडीएम
Vimal Sharma
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:57 PM IST
Link Copied
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी परिसर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं कोटेदारों सहित संबंधित कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। एडीएम वित्त सत्यप्रिय सिंह ने सभी संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों को पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ संपादित करें तथा सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के फॉर्म-6 भरवाकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
उन्होंने ग्राम पंचायत एवं विधानसभा की मतदाता सूचियों का आपस में मिलान कर दोनों के बीच के अंतर को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही मृतक एवं अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं की जानकारी संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने तथा गांवों में नवविवाहिताओं के भी फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।