{"_id":"6b0ab65b907dce40ea0da0cb","slug":"akhilesh-takes-a-dig-at-the-bjp-it-is-chanting-radhe-radhe-to-revive-the-withered-lotus-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का भाजपा पर तंज: मुरझाए कमल को खिलाने के लिए लगा रही राधे-राधे का नारा, परिसीमन पर भी घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का भाजपा पर तंज: मुरझाए कमल को खिलाने के लिए लगा रही राधे-राधे का नारा, परिसीमन पर भी घेरा
Sat, 28 Nov 2026 04:39 PM IST
Vimal Sharma
एएनआई, संभल
एएनआई, संभल
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:39 PM IST
सार
संभल में अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए परिसीमन को उसकी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल बताया। उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए सीटों में प्रस्तावित बढ़ोतरी और लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं के निर्धारण पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
संभल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को खोना नहीं चाहती, लेकिन प्रदेश में उसकी स्थिति कमजोर हो रही है।
विज्ञापन
अब तक भाजपा का कोई भी नैरेटिव काम नहीं आया है। जब कमल मुरझा गया है तो भाजपा राधे-राधे कमल खिला दे का नारा लगा रही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन करना भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल होगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में सीटों की संख्या 33 प्रतिशत के बजाय 50 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जिन लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं पहले से तय कर ली गई हैं, उनके परिसीमन पर भरोसा कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा देश की सीमाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही, वह लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं कैसे तय करेगी।
उन्होंने कहा कि युवा, किसान और व्यापारी नाराज हैं। अमेरिका लगातार भारत पर टैरिफ लगा रहा है। युवाओं के रोजगार और नौकरियों को लेकर हो रहे आंदोलनों से ध्यान भटकाने के लिए परिसीमन का मुद्दा उठाया जा रहा है।
