{"_id":"6b0a9061454cb4f3e807e102","slug":"video-elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vimal Sharma
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:57 PM IST
Link Copied
जुनावई थाना क्षेत्र में मेरठ ब्लॉक मुख्यालय के सामने रोडवेज बस की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग जयवीर सिंह निवासी रमपुरा रामरायपुर की मौत हो गई।
बुजुर्ग सीएचसी से दवा लेकर घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।
थाना क्षेत्र के रमपुरा रामरायपुर गांव निवासी जयवीर सिंह शुक्रवार सुबह सीएचसी से दवा लेकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह मेरठ ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान सुबह 11 बजे करीब बदायूं की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयवीर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि मृतक के दामाद रामनिवास और परिवार के अन्य लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।